फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के विभागीय पुस्तकालय खुले, छात्र खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के विभागीय पुस्तकालय खुल गए हैं। इससे छात्र खुश नजर आ रहे हैं। उन्हें पाठ्यक्रम से जुड़ी पुस्तकें आसानी से मिल सकेंगी। अब छात्रों की एक ही मांग है कि पीयू को खोला जाए, ताकि अन्य छात्रों को विभागों में जाने की अनुमति मिले और वे विभागीय पुस्तकालयों का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

पीयू के छात्रों ने हाल ही में एक माह तक एडमिन ब्लॉक पर प्रदर्शन किया था। छात्रों की एक मांग यह भी थी कि विभागीय पुस्तकालय खोले जाएं। इस पर पीयू प्रशासन ने आश्वासन दिया था। उसके बाद बारी-बारी से विभागीय पुस्तकालय खुलने लग गए। अब लगभग सभी 78 विभागों के पुस्तकालय खुल गए हैं। शोधार्थी व परास्नातक के विद्यार्थी इनका लाभ उठा रहे हैं। कई विभागों में परास्नातक के विद्यार्थियों को आने की अनुमति नहीं है। ऐसे में अब छात्र मांग कर रहे हैं कि पीयू खोली जाए, ताकि अन्य विद्यार्थी विभागों में पहुंचकर पुस्तकालय में किताबें पढ़ सकें, क्योंकि पाठ्यक्रम से जुड़ी सर्वाधिक किताबें विभागीय पुस्तकालयों में ही होती हैं। पीयू कब खुलेगी, अभी तक अधिकारियों की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें