फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छात्रों के ग्रुपों में वायरल छुट्टी के लेटर को पीयू ने बताया फेक, सभी कार्यालय आज रहेंगे खुले

Wed, 02 Apr 2025 02:22 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में आदित्य ठाकुर की हत्या को लेकर चल रहे विवाद के बीच पीयू में छुट्टी को लेकर एक फेक लेटर भी सोशल मीडिया पर ग्रुपों में वायरल हो रहा है। मंगलवार को यह लेटर ग्रुपों में घूमता रहा। इसमें अधिसूचित किया गया था कि विश्वविद्यालय में चल रहे विरोध प्रदर्शन और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पीयू परिसर के सभी शिक्षण, गैर-शिक्षण विभाग, कार्यालय बुधवार को बंद रहेंगे। इसके साथ ही बुधवार को होने वाली आईडीसी की मध्य सेमेस्टर परीक्षा 4 अप्रैल तक स्थगित कर दी गई है। इससे सभी विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी रही। इसके बाद शाम 6 बजे पीयू ने साफ कर दिया कि यह लेटर फेक है। पीयू में सभी कार्यालय खुले रहेंगे। आईडीसी की परीक्षा भी दो अप्रैल को ही आयोजित की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आम दिनों की तरह ही बुधवार को पीयू में सभी कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें