चंडीगढ़। पीयू ने नंवबर-दिसंबर में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। पीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण ने बताया कि बीएससी माइक्रोबियल एंड फूड टेक्नोलॉजी के प्रथम सेमेस्टर, एम.कॉम ऑनर्स के तीसरे सेमेस्टर, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ह्यूमन रिसोर्स के तीसरे सेमेस्टर और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इंटरनेशनल बिजनेस के तीसरे सेमेस्टर का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया है। यह सभी परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में आयोजित की गई थी। इसे संबंधित विभाग, कॉलेजों या पीयू की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।