चंडीगढ़। पीयू इंटर कॉलेज स्विमिंग (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप में महिला वर्ग में पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस ने 69 अंक प्राप्त कर ओवरऑल खिताब पर कब्जा किया। पीयू के स्वीमिंग पूल में खेले गए मुकाबले में जीजीएस काॅलेज फॉर वुमंस-26 ने 51 अंकों के साथ दूसरा स्थान और एसजीजीए काॅलेज-26 ने 33 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में एसजीजीएस कॉलेज 26 ने 96 अंकों के साथ ओवरऑल खिताब जीता। जबकि जीजीडी एसडी कॉलेज 32 ने 80 अंकों के साथ दूसरा और पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस ने 71 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद