चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को सितंबर में आयोजित की गई ऑनलाइन परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इसके साथ मई में आयोजित की गई परीक्षाओं के भी परिणाम घोषित किए गए। पीयू ने जिन परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं, उनमें मास्टर ऑफ साइंस बॉटनी, मास्टर ऑफ साइंस बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी आनर्स बायोकेमिस्ट्री, बीई केमिकल, एमबीए-स्पेशल चांस, एमएससी होम साइंस-क्लोथिंग एंड टेक्सटाइल, बीवॉक-फैशन टेक्नोलॉजी, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन न्यूट्रीशियन एंड डायटेटिक्स, मास्टर इन आर्ट्स पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन, मास्टर्स ऑफ साइंस-जूलॉजी, मास्टर ऑफ साइंस-बायो इन्फार्मेटिक्स, मास्टर ऑफ साइंस-बॉटनी, मास्टर ऑफ साइंस-बायो-टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ आर्ट्स-जियोग्राफी, मास्टर ऑफ आर्ट्स-साइकोलॉजी, एमएससी इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ साइंस-जूलॉजी शामिल है।