चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस में पुरुष सिपाही (सामान्य ड्यूटी) के 5000 पदों के लिए आयोजित शारीरिक मापदंड परीक्षा (पीएमटी) के बाद अब शारीरिक स्क्रीनिंग परीक्षा (पीएसटी) कार्यक्रम तय कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने पीएमटी परीक्षा उत्तीर्ण की थी, उनका पंजीकरण नंबर आयोग की वेबसाइट WW.hssc.gov.in पर उपलब्ध है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि पुरुष सिपाहियों की पीएसटी के बाद 1000 महिला सिपाहियों की पीएसटी का शेड्यूल जारी होगा। गौर हो कि हरियाणा पुलिस में पुरुष व महिला सिपाहियों के कुल 6000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। पीएसटी व अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।