फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैकल्टी बढ़ाने को वीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के लॉ के विद्यार्थियों ने एसएफएस (स्टूडेंट्स फॉर सोसाइटी) के साथ मिलकर विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति करवाने के लिए शुक्रवार को वीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद डिपार्टमेंट ऑफ लॉ और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के विद्यार्थियों ने डीएसडब्ल्यू इमैनुअल नाहर को ज्ञापन सौंपा। डीएसडब्ल्यू ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि यह मामला आगामी सीनेट और सिंडिकेट बैठक में उठाया जाएगा।
विज्ञापन

लॉ विभाग की छात्रा अंजलि ने बताया कि शुक्रवार को विद्यार्थियों ने मिलकर विभागों में रेगुलर फैकल्टी भर्ती करवाने के लिए वीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। फैकल्टी की कमी होने के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने 20 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थी कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं। पिछले कई सालों से पीयू सिंडिकेट की ओर से इस मामले के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इस दौरान डीएसडब्ल्यू इमैनुअल नाहर ने विद्यार्थियों को विश्वास दिलवाया कि इस बार की सीनेट और सिंडिकेट की बैठक में इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें