फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: सीएम के रोड शो से पहले व्यापारियों का विरोध, दुकानें बंद कर कहा-आप विधायक नहीं कर रहा सुनवाई

Wed, 22 May 2024 04:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

मंडी के व्यापारी राजिंदर काला ने बताया कि पिछले दिनों से मौड़ मंडी के घरों में वाटर वर्कर्स के पानी की जगह सीवरेज का गंदा पानी आ रहा है। इस बाबत उन्होंने कई बार आप विधायक माइसरखाना को सूचित कर उचित कार्रवाई के लिए कहा था, लेकिन आप विधायक ने उनका मामला हल करने के बजाय कह दिया कि उनके पास समय नहीं है।
विज्ञापन
मौड़ मंडी में प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां के हक में बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो करना था, लेकिन मान के रोड शो से पहले ही मौड़ मंडी के व्यापारियों ने दुकानें एवं बाजार पूर्ण तौर पर बंद करके रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन




मौड़ के आप विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना को लोगों ने पकड़कर बिठा लिया और खूब खरी-खोटी सुनाई। विधायक माइसरखाना लोगों से कहते रहे कि आज एक दिन के लिए मेरा साथ दे दो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी के व्यापारी राजिंदर काला ने बताया कि पिछले दिनों से मौड़ मंडी के घरों में वाटर वर्कर्स के पानी की जगह सीवरेज का गंदा पानी आ रहा है। इस बाबत उन्होंने कई बार आप विधायक माइसरखाना को सूचित कर उचित कार्रवाई के लिए कहा था, लेकिन आप विधायक ने उनका मामला हल करने के बजाय कह दिया कि उनके पास समय नहीं है। व्यापारी काला ने बताया कि जब मंडी के व्यापारियों एवं आम लोगों को पता चला कि सीएम मान उनकी मंडी में रोड शो करने पहुंच रहे हैं तो लोगों ने एकजुट होकर आप सरकार, मुख्यमंत्री मान और आप विधायक माइसरखाना के खिलाफ विरोध जताने के लिए अपनी दुकानें बंद करते हुए पूर्ण तौर पर बाजार बंद कर दिया। व्यापारी काला ने बताया कि आप सरकार ने लोगों से बड़े-बड़े वादे तो किए लेकिन पूरा एक भी नहीं किया। लोगों के रोष प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर एसएसपी दीपक पारिक खुद पहुंचे और पूरी मौड़ मंडी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें