चंडीगढ़। बुधवार की सुबह नौ बजे पीयू के निर्माण विभाग में काम करने वाले संविदा कर्मचारी अपनी हाजिरी लगाने पहुंचे लेकिन उन्हें हाजिरी नहीं लगाने दी गई। इसके बाद संविदा कर्मियों ने बुधवार को वीसी कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
घंटों तक नारेबाजी हुई तो पीयू के कई विभागों के अधिकारी व सुरक्षा अधिकारी पहुंच गए। कर्मचारियों को पहले मनाया गया लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। आखिर मेें उन्हें आश्वासन दिया कि निकाले गए कर्मियों को वापस नौकरी पर रख लिया है। साथ ही 40 से अधिक संविदा कर्मियों को पांच माह का वेतन दो से तीन दिन में जारी कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपनी जीत का जश्न मनाया और धरना खत्म कर दिया।