फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धनास में अतिक्रमण विरोधी अभियान का विरोध, बैरंग लौटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन की ओर से धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में वीरवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। टीम के पहुंचते ही लोगों के साथ स्थानीय पार्षद ने कार्रवाई का विरोध किया। पार्षद रामचंद्र यादव ने कहा कि कई साल से सड़क के किनारे अतिक्रमण कर वहां व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं, उसे हटाने के बजाय सावन महीने में मंदिर तोड़े जा रहे हैं। भारी विरोध के बाद टीम वापस लौट गई।हंगामे के बाद पार्षद ने एसडीएम को पत्र लिखकर मांग रखी कि सावन के महीने में लोग पूजा-पाठ करते हैं, इसलिए मंदिर को न तोड़ा जाए। सावन के बाद लोग खुद इस तरह के अस्थायी रूप से बनाए गए पूजा स्थलों को हटा लेंगे। पार्षद की ओर से मिले आश्वासन के बाद अभियान को रोक दिया गया। पार्षद रामचंद्र यादव ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई करते समय जन भावना का भी सम्मान होना चाहिए। इस सारी समस्या की जड़ कांग्रेस है। कांग्रेस के समय में यहां लोगों को मकान आवंटित किए गए थे। अगर उस समय ही मंदिर और मस्जिद के लिए जमीन दे दी जाती तो आज यह समस्या नहीं उत्पन्न होती। बता दें कि रमजान के महीने में भी प्रशासन की तरफ से मस्जिद को तोड़ने के लिए अभियान चलाया गया था। उस वक्त भी पार्षद के अनुरोध पर इसे दो महीनों के लिए रोक दिया गया था।
विज्ञापन


कॉलोनी में 8448 फ्लैट्स लेकिन मंदिर-मस्जिद नहीं
पार्षद ने कहा कि धनास ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में करीब 8448 फ्लैट्स हैं लेकिन मंदिर व मस्जिद की जगह अलॉट नहीं होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। 40 हजार से अधिक लोग जिस कॉलोनी में रहते हैं, वहां धार्मिक स्थल नहीं बनाए गए। अभी भी कई जगह जमीन खाली है और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को यहां धार्मिक स्थलों के लिए जमीन आवंटित किया जाना चाहिए। लोग भी पिछले काफी समय से इसकी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें