फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पानी के लिए हाहाकार, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 06 Jun 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नयागांव के निवासियों ने बिजली और पानी की समस्या से परेशान होकर एनएसी कमेटी के निकट पानी टंकी के पास रविवार को पंजाब सरकार के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी की। माजरी के तहसीलदार के आश्वासन केबाद लोगों ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन


नयागांव में आठ ट्यूबवेल में से चार खराब चल रहे हैं। नयागांव की आबादी करीब डेढ़ लाख है। लोगों का आरोप है कि घरों में सप्लाई का पानी पहुंचता नहीं है। इसके लिए लोगों ने मोटर लगा रखे हैं।  पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के कर्मचारी घर में घुसकर मोटर काटने चले आते हैं। बिजली का कोई भरोसा नहीं है।

नयागांव निवासी महिंदर शर्मा ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर लोगों ने धरना दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसकी जानकारी मिलने पर माजरी के तहसीलदार मौक पर आए और आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान हो जाएगा। धरने में अर्जुन सिंह कांसल, गुरध्यान सिंह, बलजिंदर कौर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें