फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ रोष मार्च निकाला

Mon, 02 Dec 2013 08:31 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ आंदोलन जारी है। इस कड़ी में फेज सात के लोगों ने रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन


एक मीटिंग फेज दस में हुई। सिटिजंस वेलफेयर एंड डेवलपमेंट फोरम के झंडे तले फेज सात की तमाम एसोसिएशनों की कॉर्डिनेशन कमेटी ने रोष मार्च निकाला।

सेंट सोल्जर स्कूल के सामने लोग इकट्ठे हुए। एमडीएस सोढी की अगुवाई में लोगों ने नारेबाजी करते हुए सभी गलियों का दौरा किया। साथ ही लोगों से टैक्स न जमा कराने की अपील की

इस मौके फोरम के प्रधान सतवीर धनोआ, जरनैल सिंह क्रांति, एएन शर्मा, अलबेल सिंह सियान, रघबीर सिंह संधू, बलकार सिंह भाटी, दयाल सिंह, गोपाल सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फेज दस की सिटिजन वेलफेयर काउंसिल की मीटिंग दलजीत सिंह की अगुवाई में हुई। जिसमें प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ निकाले जा रहे मार्च की कड़ी में चार दिसंबर को रोष मार्च निकालने का फैसला किया गया।

काउंसिल के चेयरमैन रिपुदमन सिंह रूप, दलजीत सिंह व अरविंदर सिंह ने फेज दस के सभी निवासियों से शाम चार बजे मार्च में शामिल होने की अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें