फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटका चौक पर किया गया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व उप महापौर हरमोहिंदर सिंह लक्की और एआईसीसी के राज्य समन्वयक व एनएसयूआई के राष्ट्रीय समन्वयक करनबीर सिंह कानू के नेतृत्व में रविवार को कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि कानूनों के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां उठाए हुए थे। करनबीर सिंह कानू ने कहा कि यह कानून किसानों के पक्ष में नहीं है। इससे किसानों की आय में भारी कमी आएगी और यह किसानों को प्रभावित करेगा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इन कानूनों को वापस लिया जाए। इस मौके पर जेएस अरोड़ा, शबद संधू, ईश्वर त्यागी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें