फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कंगना रणौत के खिलाफ प्रदर्शन, सड़क पर उतरे कई संगठन, केस दर्ज करने की मांग

Fri, 04 Dec 2020 01:57 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
विज्ञापन
एसएचओ प्रेम सिंह को ज्ञापन सौंपते विभिन्न संगठन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब में अब फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का सिलसिला भी शुरू हो गया है। गुरुवार को पंजाब की लोहा नगरी में फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ कई संगठन सड़क पर उतरे। संगठनों ने कंगना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बुजुर्ग किसान महिलाओं के बारे में गलत टिप्पणी करने पर भड़के लोगों ने रोष मार्च भी निकाला। इस दौरान संगठनों ने थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ प्रेम सिंह को फिल्म अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाब का किसान कृषि कानूनों के विरोध में पिछले तीन महीनों से शांतिमय धरने दे रहा है। अब यह धरना दिल्ली सीमा पर जारी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिलाएं भी पूरे जोश के साथ इस आंदोलन में शामिल हैं। लेकिन फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है कि जो महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं, यह 100 -100 रुपए दिहाड़ी पर बुलाई गई हैं। यह महिलाओं का अपमान है।

इस पोस्ट से किसानों की भावनाओं को आहत किया गया है। इस मौके पर रणधीर सिंह बागडिय़ा, हरप्रीत सिंह विक्की चाहल, सत्यता रानी, बलकार सिंह लंबरदार, चरनजीत सिंह चन्ना, डॉ. अमित संदल, जरनैल सिंह लंबरदार, जरनैल सिंह माजरी, हरचंद सिंह नसराली, कुलवंत सिंह महितो, चरनजीत सिंह राजू, हरविन्दर सिंह इकबाल नगर, इकबाल सिंह धीमान, जगदेव सिंह जस्सी, पूनम गोसाई , किरनजीत कौर, मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें