फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, संचालक काबू

विज्ञापन
सपा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार करवाने वाले को गिरफ्तार करके ले जाती हुई पुलिस
विज्ञापन
मनीमाजरा। हाउसिंग बोर्ड चौराहे के पास एनएसी के शोरूम में चल रहे अमेजिंग स्पा सेंटर में मंगलवार रात छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार का पर्दाफाश किया। मौके से दो महिलाओं को छुड़वाया गया जबकि स्पा सेंटर संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मनीमाजरा के गोविंदपुरा निवासी सागर खान के रूप में हुई है। मौलीजागरां थाना पुलिस ने बाद में दोनों महिलाओं को नारी निकेतन भेज दिया।डीएसपी नॉर्थ ईस्ट पी. अभिनंदन को सूचना मिली थी कि अमेजिंग स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा। वहां संचालक सागर खान मिला। ग्राहक ने बातचीत कर सागर को 500-500 के दो नोट दिए। ग्राहक ने पुलिस टीम को इशारा किया तो डीएसपी ने पुलिस टीम के साथ स्पा सेंटर पर छापा मारा। यहां पुलिस को दो महिलाएं मिलीं, जिनसे सागर खान जबरन देह व्यापार करवा रहा था। मौलीजागरां थाना पुलिस ने बुधवार को सागर खान को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि मनीमाजरा में पहले भी स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में देह व्यापार का मामला सामना आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें