जीरकपुर। देह व्यापार का धंधा करने के आरोप में दो स्पा सेंटर के संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान फ्लोरिया स्पा के मालिक अर्जुन वासी कालका हरियाणा और रशियन स्पा सेंटर के मालिक रमनदीप सिंह वासी गांव जाखड़ा जिला पटियाला के रूप में हुई है।
एसएचओ सिमरजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ मेट्रो मॉल के नजदीक मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि वीआईपी रोड पर देवा जी प्लाजा में कुछ लोग स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा कर रहे हैं। सूचना पर स्पा सेंटरों की चेकिंग की गई। इस दौरान वहां पर छह महिलाएं मौजूद थीं जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।