फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: अब भ्रष्टाचारियों की काली कमाई से अर्जित संपत्ति कुर्क होगी, इस साल चलेगा सख्त अभियान

Thu, 05 Jan 2023 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो में 809 और पद स्वीकृत कर दिए हैं। फिलहाल विजिलेंस के पास मात्र 533 का स्टाफ है। नया स्टाफ मिलने के बाद विजिलेंस अपनी कार्रवाई को और तेज गति से अंजाम देगा। नए पदों में एक एसपी समेत जांच अधिकारी और अलग-अलग विशेषज्ञता के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर्स और नशा तस्करों की संपत्तियों को ध्वस्त और अटैच करने के बाद अब हरियाणा सरकार भ्रष्टाचारियों द्वारा काली कमाई से अर्जित संपत्तियों को भी कुर्क करने की तैयारी में है। हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया है। हरियाणा में पिछले कई साल से भ्रष्टाचार के मामलों में अधिकारी और कर्मचारी पकड़े जा रहे हैं। 

विज्ञापन


गंभीर बात ये है कि छोटे-छोटे अधिकारी मामूली कार्यों के लिए लोगों से लाखों रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं। समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया है कि भ्रष्टाचारी जेल चला जाता है लेकिन उसके द्वारा अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति बच जाती है। भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए अब भ्रष्टाचारियों की संपत्तियों को भी कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। राज्य सतर्कता ब्यूरो ने अब तक पकड़े गए भ्रष्टाचारियों के मामलों की समीक्षा के बाद पूरी रिपोर्ट तैयार की है। 

भ्रष्टाचारियों पर और कसेगा शिकंगा, 809 और पद स्वीकृत
हरियाणा सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो में 809 और पद स्वीकृत कर दिए हैं। फिलहाल विजिलेंस के पास मात्र 533 का स्टाफ है। नया स्टाफ मिलने के बाद विजिलेंस अपनी कार्रवाई को और तेज गति से अंजाम देगा। नए पदों में एक एसपी समेत जांच अधिकारी और अलग-अलग विशेषज्ञता के अधिकारी शामिल हैं। ये पद डेपुटेशन के माध्यम से भरे जाएंगे। विभाग में सीबीआई के रिटायर्ड अधिकारियों की भी सेवा ली जा रही है। इसके अलावा, सरकार ने ब्यूरो के लिए एक करोड़ रुपये का रिवाल्विंग फंड स्थापित किया है और बजट में ब्यूरो के ढांचागत मजबूती के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा है।
विज्ञापन


ब्यूरो की खुद होंगी दो फॉरेंसिक लैब
गिरफ्तार आरोपियों की वायस सैंपल रिपोर्ट में देरी न हो इसके लिए पंचकूला स्थित फॉरेंसिक लैब में ही ब्यूरो के लिए दो डिविजन अलग से बनेंगे। यह डिविजन सीधे तौर पर ब्यूरो के अधीन होंगे और ब्यूरो के ही मामलों की जांच करेंगे। इससे जांच रिपोर्ट पर समय पर मिलेगी और गड़बड़ी की भी आशंका नहीं रहेगी।  
 

हम वर्ष 2023 में भ्रष्ट अधिकारियों की अवैध कमाई की संपत्ति कुर्क कर उन पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए ब्यूरो ने तमाम तैयारियां कर ली हैं। हमारा मकसद जीरो टॉलरेंस को स्थापित करना है। लोग टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 और 1064 और व्हाट्सएप नंबर 094178-91064 पर भ्रष्टाचार की शिकायत दे सकते हैं। - शत्रूजीत कपूर, डीजीपी, विजिलेंस ब्यूरो, हरियाणा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें