फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः घर में ही बाथरूम में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, पास में पड़ा था नशे का इंजेक्शन

Mon, 07 Oct 2019 11:07 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ में खुड्डा अली शेर स्थित घर में एक प्रॉपर्टी डीलर की बाथरूम में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौके से नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ है। आशंका है कि प्रॉपर्टी डीलर की मौत नशे के ओवरडोज के चलते हुई है। हादसे का पता उस वक्त लगा जब वह बाथरूम से काफी देर तक बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन


काफी आवाज देने के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर वह बेहोशी के हालत में पड़ा था। फौरन उसे जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खुड्डा अली शेर निवासी गुरविंदर सिंह (27) के रूप में हुई है।

सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की है। गुरविंदर अपने परिवार के साथ खुड्डा अली शेर के मकान नंबर 420 में रहता था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गुरविंदर अपने भाई के साथ प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। दोपहर को वह घर पर था। इस दौरान वह बाथरूम में नहाने चला गया। काफी देर बाद भी जब वह बाहर नहीं आया तो परिजनों ने आवाज लगाना शुरू किया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए।

इसके बाद किसी तरह से बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया तो वह बेहोशी की हालात में अंदर पड़ा था। पड़ोसियों की मदद से गुरविंदर को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस हादसे के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। गुरविंदर के दोस्त ने बताया कि के दो और भाई हैं। गुरविंदर दूसरे नंबर पर था। गुरविंदर की एक बेटी भी है।

घटना के बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो बाथरूम से एक नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ। आशंका है कि गुरविंदर की मौत का कारण ओवरडोज है। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर-11 थाना पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों का बयान दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है, कार्रवाई पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पहले भी हो चुकी है मौत
बीते जनवरी वर्ष 2019 को बुड़ैल के होटल में युवक नशे की हालत में मौत हो गई थी। कमरे में नशीली दवाइयां भी बरामद हुईं। वहीं जुलाई महीने में मोहाली के बलौंगी में एक युवक नशे के चलते अपनी जिंदगी गवां दी। जबकि पंजाब पुलिस तैनात पुलिसकर्मी का बेटा अगस्त महीने में बुड़ैल स्थित एक होटल में नशे की ओवरडोज के चलते दम तोड़ दिया था। पुलिस को मौके से नशीला पदार्थ बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें