फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 17 साल बाद प्रदेश के 395 पीजीटी संस्कृत अध्यापकों की पदोन्नति, संघ ने जताया शिक्षा मंत्री का आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में वर्ष 2007 से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 395 पीजीटी संस्कृत अध्यापकों के पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले के बाद हरियाणा राज्य संस्कृत अध्यापक संघ के राज्य प्रधान राम प्रसाद कौशिक के नेतृत्व में पूरे प्रदेश से आए संघ के पदाधिकारियों और संस्कृत अध्यापकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल के आवास पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है, जिसमें हमारे वेद, उपनिषद व अन्य धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान निहित है। राज्य सरकार का सदैव यह प्रयास रहेगा कि यह ज्ञान लोगों तक पहुंचे। संस्कृत भाषा पर शिक्षा शास्त्री व आचार्य जैसी शैक्षणिक योग्यता रखने वालों की पकड़ अन्य लोगों की तुलना में अधिक होती है जिसको सरकार ने माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें