समय 03:20 राजस्थान भाजपा के प्रधान अशोक प्रणाम मंच से लोगों को संबोधित कर रहे हैं।
सम्मेलन में आए हुए वैज्ञानिकों को उन्होंने राजस्थान कृषि में फसलों और खेती को उन्नत बनाने में सहयोग देने के लिए न्योता दिया है।
चप्पड़चिड़ी में प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट का आगाज हुआ। बारिश की वजह से किसान सम्मेलन मोहाली स्थित 65 A के एसी सब्जी मंडी में प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह, मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान, बिहार के कृषि मंत्री समेत कई राज्यों की विभिन्न हस्तियां शामिल हुई।
इसके अलावा सम्मेलन में पाकिस्तान के कृषि मंत्री से कई देश के डेलीगेट्स भी पहुंचे। सम्मेलन को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी संबोधित किया।