मनीमाजरा। बाल दिवस के अवसर पर स्कूल मॉर्डन कांप्लेक्स के अंदर मार्केट के पास बने सरकारी स्कूल इंचार्ज भूपिंदर कौर और एसएमसी सदस्यों के मार्गदर्शन में स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्कूल की इंचार्ज भूपिंदर कोर ने बताया कि छात्रों ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता अभियान में भाग लिया और नींबू दौड़, बोरी दौड़ तथा सामान्य दौड़ जैसी मनोरंजक खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। खेल दिवस के दौरान भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि कूड़ा-मुक्त खेल मैदान की अवधारणा को प्रोत्साहन मिले।