फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 वर्ष पुरानी थीम पर सजेगा नाडा साहिब गुरुद्वारा

Mon, 11 Jan 2016 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर शहर में इस बार विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। नाडा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन 12 जनवरी को 11वें नगर कीर्तन की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से अवतार सिंह मक्कड़ के दिशा-निर्देश में तैयारियां की जा रही हैं। यह बात रविवार को नाडा साहिब गुरुद्वारे के मैनेजर रंजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे में पिछले एक महीने से पाठ चल रहा है।

रविवार को प्रभात फेरी निकाली गईं और सोमवार को प्रभात फेरी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को गुरुद्वारे में अखंड पाठ शुरू होगा और 16 जनवरी को गुरुद्वारा दरबार साहिब में विशेष कीर्तन होगा। उन्होंने कहा कि इस बार आतिशबाजी भी देखने लायक होगी।
विज्ञापन


खास तरह के दीप और कैंडल से सजेगा नाडा साहिब
नाडा साहिब गुरुद्वारे के मैनेजर रंजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे को 300 वर्ष पुरानी थीम के अनुसार सजाया जाएगा। जिसमें खास तरह के दीप और कैंडल का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे की अंदर की सजावट का काम सोमवार से ही शुरू हो जाएगी।

विदेशों से मंगाए फूल
रंजीत सिंह ने बताया कि इस बार दरबार साहिब को फूलों सजाने के लिए पर खास तौर खर्च किया गया है। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया और हॉलैंड से विशेष तरह के फूल मंगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दरबार साहिब को सजाने के लिए कोलकाता से टीम भी बुलाई गई है।

लखनौर साहिब से आए शस्त्रों के होंगे दर्शन
नाडा साहिब के मैनेजर ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर गुरुद्वारे में इस बार लखनौर साहिब से लाए जाने वाले शस्त्र भी आकर्षण का केंद्र होंगे। इस मौके पर नाडा साहिब में आने वाली संगत इन शस्त्रों के भी दर्शन कर सकेगी। इसके अलावा आनंदपुर साहब से मंगाई गई विशेष पालकी भी आकर्षण का केंद्र होगी।

दो हैलीकॉप्टर से होगी फूलों की वर्षा
रंजीत सिंह ने बताया कि 11वें नगर कीर्तन के दौरान छोटे हैलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की जाएगी। रंजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने थोड़े बड़े हैलीकॉप्टर चलाने की डिमांड थी लेकिन इसके लिए उन्हें आर्मी से परमिशन नहीं मिल पाई।

ट्रैफिक के मद्देनजर लगेंगे 300 वालंटियर्स
12 तारीख को नगर कीर्तन के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या न हो, इसके लिए नाडा साहिब गुरुद्वारे की ओर से चंडीगढ़ से स्पेशल जत्था बुलाया जाएगा। मैनेजर रंजीत सिंह ने बताया कि शहर में किसी प्रकार की झांकी निकलने पर जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में नगर कीर्तन के दौरान शहर में जाम की स्थिति न बने उसके लिए इन 300 वालंटियर्स को खास तौर पर लगाया जाएगा।

साफ-सफाई पर भी रहेगा विशेष ध्यान
नाडा साहिब के मैनेजर ने बताया कि 11वें नगर कीर्तन के दौरान साफ सफाई को लेकर अव्यवस्था न हो, इसके लिए विशेष तौर पर ट्रॉलियां लगाई जाएंगी। इसके साथ साथ डस्टबिन का भी सहारा लिया जाएगा।

इन जगहों से निकलेगा नगर कीर्तन
माजरी चौक से सेक्टर-दो, सेक्टर-चार, सेक्टर-11 की मार्केट से होते हुए सेक्टर-11-12, रैली चौक, 11-15 चौक, सेक्टर-15, 16, सेक्टर-9-10, से होकर सेक्टर-आठ, सेक्टर-18, सेक्टर-सात के चौक से सेक्टर-छह की मार्केट, बेला विस्टा चौक, गवर्नमेंट कॉलेज से होते हुए वापस नाडा साहिब गुरुद्वारा।

हाईटेक पार्किंग को बनाने का काम जारी
रंजीत सिंह ने बताया कि नाडा साहिब गुरुद्वारे में बनने वाली हाईटेक पार्किंग का काम चल रहा है। जल्द ही हाईटेक पार्किंग का काम पूरा होगा, जिसके बाद गुरुद्वारे में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें