फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रो. बबिता घई आईएएसपी परिषद की सदस्य चुनी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पेन मैनेजमेंट और ट्रीटमेंट के क्षेत्र में पीजीआई को एक और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। एनेस्थीसिया एवं इंटेंसिव केयर विभाग की प्रोफेसर और पेन क्लीनिक की प्रभारी प्रो. बबिता घई को इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ पेन की परिषद सदस्य चुना गया है। वह छह साल तक एशिया, ओशिनिया और ऑस्ट्रेलिया क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। करीब 10 हजार सदस्यों वाली संस्था में वह दूसरी भारतीय महिला और परिषद में चुनी जाने वाली सबसे युवा भारतीय हैं। वर्ष 2004 से संस्था से जुड़ी प्रो. घई कई वैश्विक कार्य समूहों में नेतृत्व कर चुकी हैं। उनके 150 शोध पत्र प्रकाशित हैं और वह 250 से अधिक व्याख्यान दे चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें