फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: 1.01 करोड़ की फिरौती मामले में भगोड़ा करार होगा फरार एसआई , जारी हो चुके हैं गैर जमानती वारंट

Wed, 18 Oct 2023 02:14 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एएसआई नवीन फोगाट पहले एक मॉडल से दुष्कर्म के आरोपों के बाद बर्खास्त हुआ था मगर बरी होने के बाद अदालती आदेशों के आधार पर उसे पुन: सेवा में रखा गया था और सेक्टर 39 थाने का अतिरिक्त प्रभारी बनाया गया था। फोगाट पिछले 5 अगस्त से फरार है। उस पर बठिंडा के एक व्यापारी का अपहरण कर वसूली के आरोप हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरी बार बर्खास्त हुए चंडीगढ़ पुलिस के सब-इंस्पेक्टर नवीन फोगाट को भगोड़ा करार देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बता दें कि चंडीगढ़ जिला अदालत 1.01 करोड़ रुपये की जबरन वसूली मामले में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर चुकी है। बीते 6 अगस्त को फोगाट समेत अन्यों के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में गंभीर आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। फोगाट उसी थाने में एसआई था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Highcourt: हाईकोर्ट ने पहली बार दिया एआई के इस्तेमाल का सुझाव, कहा-बढ़ रही मामलों की संख्या

फोगाट पहले एक मॉडल से दुष्कर्म के आरोपों के बाद बर्खास्त हुआ था मगर बरी होने के बाद अदालती आदेशों के आधार पर उसे पुन: सेवा में रखा गया था और सेक्टर 39 थाने का अतिरिक्त प्रभारी बनाया गया था। फोगाट पिछले 5 अगस्त से फरार है। उस पर बठिंडा के एक व्यापारी का अपहरण कर वसूली के आरोप हैं। सेक्टर-40 में यह वारदात बीते 4 अगस्त को हुई थी। फोगाट की अग्रिम जमानत की अर्जी भी अदालत से खारिज हो गई थी। फोगाट ने अभी तक आत्म-समर्पण नहीं किया है।
विज्ञापन


बठिंडा के व्यापारी संजय गोयल के साथ यह फिरौती वसूली गई थी। उन्हें साजिश में फंसा कर उनके दो हजार के नोटों को 500 रुपये के नोटों में बदलने का लालच दे चंडीगढ़ बुला वारदात को अंजाम दिया गया था। शिकायतकर्ता के थाने पहुंचने पर फोगाट घबरा गया और उसे 75 लाख रुपये वापस कर फरार हो गया था।
विज्ञापन


ये भी हैं फरार
पठानकोट के ओंकार और पवन दो आरोपियों समेत बुड़ैल के प्रवीण शाह के भी गैर-जमानत वारंट जारी हुए थे। जानकारी के मुताबिक भगोड़ा करार होने के बाद सीआरपीसी की धारा 83 के तहत इनकी संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू हो सकती है। इस मामले में मोहाली में इमीग्रेशन फर्म संचालक जतिंदर और बठिंडा का सर्वेश भी फरार चल रहा है। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस के दोनों कांस्टेबल शिव कुमार और वरिंदर पकड़े जा चुके हैं। उनके साथ ही बरजिंदर सिंह गिल उर्फ अंकित भी पकड़ा गया था। कांस्टेबल वरिंदर की बीट बॉक्स, सेक्टर-40 में तैनाती थी जबकि शिव कुमार फरार प्रवीण शाह का पीएसओ था। प्रवीण के भाई सोनू शाह की बुड़ैल में हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें