फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरमिलाप बाजार में दो दिनों से नही आया पानी

Mon, 02 Dec 2013 08:24 PM IST
अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरमिलाप की बाजार वाली गली में दो दिनों से पानी न आने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि कल शाम को नलों में पानी नही आया। सोमवार को पानी की जगंह बदबूदार पानी आया जो बिलकुल भी पीने लायक नही था।

लोगों ने मांग की है कि पानी की लाइन को चेक करवाया जाए ताकि वहां पर कोई बीमारी ना फैले।

बात करते हुए हरमिलाप नगर के वासूदेव सिंह, धर्मवीर, बलदेव, राम तीरथ, बृज मोहन ने बताया कि दो दिनों से बाजार वाली गली में पानी नही आ रहा है।

इस कारन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। रविवार को छुटी वाले दिन उन्हें कपडे़ धोने और घर की साफ सफाई करने में दिक्कत आई।

उन्होंने सोचा था कि चलो सुबह पानी आ जाएगा लेकिन आज सुबह भी पानी नही आया और वह नहाने से भी रह गए।

उन्होंने कहा कि पानी के पाइप की कहीं से लीकेज है और सीवरेज का पानी मिक्स हो कर नलों में आ रहा है उन्होंने मांग की है कि पानी की जांच करवाई जाए।

नगर काउंसिल के ईओपी एस सराओं ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नही है वह जल्द ही इसकी जांच करवाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें