फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रो. एस के गक्खड़ हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग ने इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर के पूर्व वीसी प्रो. एसके गक्खड़ को हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद पंचकूला का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। उड़ीसा की श्री श्री यूनिवर्सिटी व चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी के संस्थापक वीसी भी रहे हैं। उन्होंने हरियाणा पिछड़े वर्ग श्रेणी के सदस्य के रूप में भी कार्य किया है। 1991 में युवा वैज्ञानिक अवाॅर्ड से सम्मानित प्रो. गक्खड़ ने भारत सरकार में डीबीटी एचआरडी, बीआईएफ एफआईएसटी, एसएपी, आईपीएलएस कोऑर्डिनेटर के रूप में भी कार्य किया। लगभग 33 साल के शिक्षक एवं रिसर्च के अनुभवी डाॅ. एस के गक्खड़ के कुल 189 पब्लिकेशंस में 92 रिसर्च पेपर शामिल हैं। वे काॅलेज एवं विश्वविद्यालयों के लिए एनएएसी पीर टीम के चेयरमैन भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें