फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल विजेता सम्मानित: चंडीगढ़ में सम्मान समारोह में पंजाब के 23 पदक विजेताओं को बांटी गई इनाम की राशि

Sat, 27 Aug 2022 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बर्मिंघम में पंजाब के 23 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 19 खिलाड़ियों ने तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते। रजत पदक विजेता खिलाड़ी को 50 लाख रुपये, कांस्य पदक विजेता को 40 लाख रुपये और हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी को 5 लाख रुपये की इनामी राशि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ विजेताओं के साथ सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले पंजाब के 23 खिलाड़ियों को 9.30 करोड़ के नकद इनाम देकर सम्मानित किया। चंडीगढ़ स्थित म्यूनिसिपल भवन में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारी सरकार की ओर से देश का नाम रोशन करने के लिए आपकी कड़ी मेहनत को सम्मानित करने का एक विनम्र प्रयास है। 

विज्ञापन


खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों ने राज्य का नाम रोशन किया है और अब इन उपलब्धियों को मान्यता देने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। विश्व स्तर पर मुकाबले के लिए खेल के बुनियादी ढांचे की सख्त जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें खेल में बढ़िया प्रदर्शन करने की प्रतिभा विरासत में मिली है और यदि मौका दिया गया तो ये खिलाड़ी पूरी दुनिया में विजेता बनने का इरादा लेकर मुकाबले में उतरेंगे। 

भगवंत मान ने कहा कि इस विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के लिए पेशेवर प्रशिक्षकों के साथ-साथ खुराक और अन्य सुविधाओं की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गांव स्तर पर नए स्टेडियम बनाने के लिए पहले ही खेल बजट में वृद्धि की है, जहां से स्वाभाविक प्रतिभाएं पैदा होती हैं। लेकिन दुख इस बात का है कि अब तक इसे नजरअंदाज किया गया था। 29 अगस्त से शुरू हो रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे ठोस प्रयास खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में प्रसिद्धि हासिल करने के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करेंगे। इस मौके पर प्रमुख सचिव (खेल) राज कमल चौधरी, निदेशक (खेल) राजेश धीमान, पद्मश्री एथलीट सुनीता रानी, अर्जुन पुरस्कार विजेता सज्जन सिंह चीमा और गगन अजीत सिंह, ओलंपियन जगदीश बिश्नोयी, एशियन मेडलिस्ट भलवान गुरमुख सिंह, राष्ट्रमंडल खेल के पदक विजेता जूडो खिलाड़ी भूपिंदर सिंह उपस्थित थे।

पिता से विरासत में मिला हाकी के प्रति प्रेम : मान

खिलाड़ियों के साथ अपने तजुर्बे साझा करते हुए भगवंत मान ने खेल के प्रति अपने लगाव का जिक्र किया और बताया कि हॉकी के साथ प्रेम उन्हें अपने पिता से विरासत में मिला है। उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ियों - बलबीर सिंह सीनियर, सुरजीत सिंह, धनराज पिल्ले, गगन अजीत सिंह और अन्य खिलाड़ियों को भी याद किया, जिन्होंने हॉकी में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने गुरजंट, मनप्रीत, अकाशदीप और अन्यों को आज के चमकते सितारे बताते हुए उम्मीद जताई कि देश इन महान खिलाड़ियों के सहारे एक बार फिर विश्व स्तर पर सफलता की कहानी लिखेगा।

विज्ञापन


हॉलैंड के प्रसिद्ध ड्रैग फ्लिकर फ्लोरिस जॉन बोललैंडर, टेनिस की महिला खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा और बोरिस बेकर को याद करते हुए भगवंत मान ने कहा कि आज खेल के नियम बहुत बदल रहे हैं, इसलिए हमें इन नियमों के मुताबिक तेजी से ढलना होगा। मुख्यमंत्री ने क्रिकेट खिलाड़ी हरलीन दियोल के इंग्लैंड के खिलाफ किए गए बेमिसाल कैच को याद किया और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को विशेष रूप से मुबारकबाद दी। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पुलिस की हॉकी टीम, जेसीटी फगवाड़ा और रेल कोच फैक्ट्री की फुटबाल टीमों को पुनर्जीवित करने के लिए युद्ध स्तर पर कोशिशें जारी हैं।

इन 23 खिलाड़ियों को दिए नकद इनाम

बर्मिंघम के राष्ट्रमंडल खेल में पंजाब के 23 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 19 खिलाड़ियों ने रजत और चार कांस्य पदक जीते। उन्होंने वेटलिफ्टर विकास ठाकुर, हॉकी खिलाड़ियों मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, हार्दिक सिंह, वरुण कुमार, कृष्ण पाठक, शमशेर सिंह, जरमनजीत सिंह और जुगराज सिंह और महिला क्त्रिस्केट हरमनप्रीत कौर, हरलीन दियोल और तानिया भाटिया, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह, महिला हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर को नकद इनाम दिए। इसके अलावा जूडो खिलाड़ी जसलीन सैनी, एथलीट नवजीत कौर ढिल्लों, साइक्लिस्ट नमन कपिल और विश्वजीत सिंह का भी नकद इनाम से सम्मानित किया गया।

56 फीसदी बढ़ाया गया खेल का बजट

इस दौरान खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि खेल का बजट 56 प्रतिशत बढ़ाया गया है और खिलाड़ियों के लिए अन्य सहायक सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 29 अगस्त को जालंधर में वालीबाल खेलकर ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का आगाज करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें