चंडीगढ़। यूटी खेल विभाग की ओर से ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके मुकाबले लेक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के टेनिस सेंटर पर खेले जा रहे हैं। इसमें 19 वर्ष से कम आयु के लड़के और लड़कियों व 40 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों के लिए मुकाबले खेले जा रहे हैं। लड़कियों के अंडर 19 आयु वर्ग के फाइनल में प्रियांशी ने मन्नत अवस्थी को 7-6 से हराया। लड़कों के एकल (19 वर्ष से कम) के सेमीफाइनल मुकाबलों में होर्या जिष्टु ने सचित कुमार को 9-1 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में परमार्थ कौशिक ने यशस्वी बल्हारा को 9-6 से हराया।