पंचकूला। सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 के प्रियांश ने शानदार मुकाम हासिल किया है। 57वें हरियाणा राज्य ताइक्वांडो स्कूल गेम्स करनाल में आयोजित किए गए। इसमें अंडर-17 बॉयज कैटेगरी में प्रियांश ने स्वर्ण पदक जीता है। सतलुज पब्लिक स्कूल के प्रबंधन निदेशक रीक्रीत सेराई ने प्रियांश की जीत पर उन्हें बधाई दी। उन्हाेंने कहा कि उन्हें प्रियांश पर बहुत गर्व है। प्रियांश ने अपनी शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देकर पढ़ाई के साथ खेलों में अच्छा प्रदर्शन दिया है।