फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों की प्राइवेट बस चालकों से झड़प

Sun, 07 Sep 2014 12:34 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला/ जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के चक्का जाम के दौरान बस अड्डा जगाधरी के अंदर से सवारियां भरने को लेकर रोडवेज कर्मियों तथा बस चालकों के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद डीएसपी जगाधरी राजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों समझाकर शांत किया।

इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डे के दरवाजों पर बसें खड़ी कर दी, ताकि प्राइवेट बस चालक वाहन लेकर अंदर न आ सकें। वहीं रोडवेज बसों की हड़ताल होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
डिपो प्रधान रविंद्र सिंह ने बताया कि प्राइवेट बसों को परमिट देने के विरोध में शनिवार की रोडवेज की हड़ताल चल रही थी।

दोपहर के समय प्राइवेट बस चालक जगाधरी बस अड्डे के अंदर से सवारियों को उठा रहे थे। जब रोडवेज कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो बस चालकों ने रोडवेज कर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी। जब अन्य रोडवेज कर्मियों को इसका पता चला, तो एक बस भरकर जगाधरी बस अड्डे पर भेजी गई। जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो दूसरी बस को भी भरकर जगाधरी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला जब ज्यादा बिगड़ता दिखा तो डीएसपी जगाधरी राजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर मामला शांत करवाया। इसके बाद रोडवेज कर्मचारी बस अड्डे के अंदर धरने पर बैठ गए।

बस अड्डे के बाहर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। मौके पर वरयाम सिंह, सुभाष, रोहताश, मनिंद्र, गौरव, अमरीक सिंह, वेद सिंह राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें