फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर महीने बिजली बिल भेजने पर सीएम लेंगे फैसला, चेन्नई- कर्नाटक की तर्ज पर होगा जेलों में सुधार

Wed, 11 Dec 2019 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरियाणा में बिजली बिल हर महीने भेजने को लेकर सरकार उपभोक्ताओं की राय लेने में जुटी है। अधिकतर उपभोक्ताओं की मांग है कि बिल हर महीने भेजे जाएं। इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला बात करेंगे और पूरी तरह से विचार-विमर्श के बाद जनहित में निर्णय लिया जाएगा। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि पिछले लगभग सवा महीने में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को निपटाने में बिजली वितरण निगमों के कर्मचारियों ने ज्यादा मुस्तैदी दिखाई है। 

विज्ञापन


दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में शिकायत निवारण का समय 3.47 घंटे से कम होकर 2.49 घंटे और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में 4.38 घंटे से कम होकर 3.22 घंटे रह गया है। आने वाले दो महीने में अधिकारियों को उपभोक्ताओं के शिकायत निवारण के औसतन समय को दो घंटे से कम करने के निर्देश दिए गए हैं।

 उन्होंने बताया कि बिजली की ढीली तारों और टेढे़ खंभों को ठीक करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था, अब तक 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और वे स्वयं इस कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और जल्द ही विभाग में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। बिजली मंत्री ने कहा कि लोगों की शिकायत थी कि अक्सर रात में बिजली जाने पर लोगों की शिकायतें सुनी नहीं जाती। इस संबंध में निगरानी की गई और अब शिकायतें सुनने के तौर-तरीके में सुधार आ रहा है।
विज्ञापन


चेन्नई-कर्नाटक की तर्ज पर होगा जेलों में सुधार
जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जेलों में व्यस्था को जल्द ही चाक-चौबंद किया जाएगा। जेलों में विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के सुधार पर विशेष ध्यान देंगे। इसके मद्देनजर शीघ्र ही हरियाणा से एक प्रतिनिधिमंडल चेन्नई और कर्नाटक की जेलों का दौरा करेगा और वहां मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं की तर्ज पर प्रदेश की जेलों में भी अधिक से अधिक सुधार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें