फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अंबाला जेल से उपचार के लिए जीएमसीएच-32 लाए कैदी ने पुलिसकर्मी को मारा धक्का, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अंबाला जेल से सेक्टर-32 जीएमएसीएच में उपचार के लिए लाया गया कैदी वीरवार तड़के पुलिसकर्मी को धक्का मारकर फरार हो गया। हालांकि आरोपी के भागने के दौरान साथ पुलिस मुलाजिम उसे पकड़ने के लिए पीछे भागे, लेकिन कैदी अस्पताल में मौजूद भीड़ का फायदा उठा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के धक्का मार फरार होने की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में सेक्टर-34 थाना पुलिस ने हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र की शिकायत पर फरार हुए आरोपी कैदी गगनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जेल में बंद आरोपी ने बुधवार शाम को कांच खा लिया था, जिसे तुरंत अंबाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे उपचार के लिए चंडीगढ़ जीएमएसीएच-32 रेफर किया गया था। हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र, पुलिस जवानों के साथ कैदी को बुधवार रात करीब साढ़े बारह बजे उसे जीएमसीएच लेकर पहुंचे थे। डाॅक्टरों ने कैदी का चेकअप किया और अल्ट्रासाउड व सिटी स्कैन करने के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि तीनों पुलिसकर्मी कैदी गगनदीप को लेकर सिटी स्कैन के कमरे की तरफ जा ही रहे थे। इस दौरान आरोपी कैदी मौका मिलते पुलिसकर्मी को धक्का मार दिया। धक्का लगने की वजह से पुलिसकर्मी जमीन पर गिर गया और आरोपी फरार हो गया। पुलिस जवानों ने तुरंत चंडीगढ़ पुलिस को कैदी भागने की जानकारी दी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच। अस्पताल में लगे कैमरों में कैदी पुलिस जवान को धक्का मारते हुए कैद हो रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें