फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सिंगापुर दौरे पर लेडी टूर गाइड के साथ दुर्व्यवहार करने पर प्रिंसिपल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सिंगापुर दौरे पर महिला टूर गाइड के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है। शिक्षा विभाग की सचिव आनिंदिता मित्रा ने शिकायत के बाद इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार जिला फाजिल्का के जलालाबाद सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल गौतम खुराना को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन के दौरान उनका हेडक्वार्टर दफ्तर डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन सेकेंडरी पंजाब होगा। आदेशों के अनुसार उक्त प्रिंसिपल ने सिंगापुर दौरे के दौरान लेडी टूर गाइड के साथ दुर्व्यवहार करके अपनी डयूटी के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखाया है। इस दौरान डायरेक्टर एससीईआरटी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें