मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी में छोले भटूरे एवं कुलचा एसोसिएशन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें करीब 300 परिवार रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तथा केक काटकर और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। एसोसिएशन की ओर से छोले-भटूरे और कुलचे का लंगर भी लगाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल प्रधान अमित बिड़ला, डिप्टी मेयर सुमन शर्मा, अंतरजोत सिंह, राजकुमार सैनी, मंडल प्रधान कमल मौर्य, चंद सिंह नयाल, पवन, सोनू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद