फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, हजारों महकते पौधों से किया जाएगा स्वागत...रेड कारपेट पर

Wed, 05 Dec 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : PMO Twitter
विज्ञापन
चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत खूबसूरत लाल गुलाब के रेड कारपेट से होगा। वे अपने पसंदीदा शहर में एक बार फिर आने वाले हैं। मौका है मलोया में गरीबों के आशियाने के सपने को पूरा करने का, जिसे अपने हाथों से पीएम मोदी करने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो पीएम इसी मकसद से 15 से 25 दिसंबर के बीच किसी भी दिन आ सकते है। मोदी के इस दौरे के लिए इन दिनों मलोया को लाल गुलाब और ग्रीन पौधों से सजाने की तैयारियां चल रही हैं। शहर में पीएम मोदी की विजिट और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रशासक की ओर से सभी पुलिस कर्मियों की 31 दिसंबर तक छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन


21 से 23 दिसंबर तक सजेगा मलोया
प्रशासन के निर्देश पर सीएचबी की ओर से फूल विक्रेता को 16 हजार रुपये के फूलों का आर्डर दिया गया है। जिसमें 8 हजार के खिले हुए खुशबूदार रंग बिरंगे फूल और 8 हजार के ग्रीन पौधे शामिल हैं। सीएचबी की ओर से आर्डर लेने के लिए संभावित डेट भी दे दी गई है। जिसमें 21, 22 व 23 दिसंबर की डेट शामिल है। फूल विक्रेता से यह भी कहा गया है कि अभी यह तिथि फाइनल नहीं है। तिथि कुछ घट और बढ़ भी सकती है। इन फूलों से मलोया में लोगों को मिलने वाले फ्लैक्ट्स को सजाने के साथ ही पीएम के स्वागत में प्रयोग किया जाएगा।

पीएम के लिए पीजीआई के प्रोजेक्ट हैं अहम
पीजीआई में 300 बेड वाला न्यूरो साइंस सेंटर 10 करोड़ की आबादी की जरूरतों को पूरा करेगा। इसलिए यह प्रोजेक्ट पीएम मोदी के लिए अहम है। इसमें न्यूरोसर्जरी और न्यूरोलॉजी के मरीजों लिए अलग ओटी, आईसीयू और वार्डों की सुविधा होगी। इसमें न्यूरो रेडियोलॉजी, न्यूरो एनास्थिसियोलॉजी न्यूरोपैथोलोजी की सुपर स्पेशियलिटी भी होगी। इसके लिए 495.31 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर पीजीआई का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए पीजीआई को 485 करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर कर दी गई है। यह सेंटर पूरी तरह से जच्चा-बच्चा पर केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन


कई बड़ी योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
फिलहाल अभी पीएमओ से डेट नहीं मिली है, लेकिन यह तय है कि मोदी 25 दिसंबर से पहले चंडीगढ़ आएंगे और यहां एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। सूत्रों का कहना है कि इस जनसभा के साथ ही मोदी 2019 में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। एक ही जगह से प्रधानमंत्री रिमोट कंट्रोल के जरिए कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास रख सकते हैं। इस पर भी पीएमओ में मंथन चल रहा है। यहां पीएम के हाथों कई बड़ी योजनाओं का शिलांयास कराया जाना है।

गरीबों को मिलेगी अपनी छत
चंडीगढ़ में गरीबी रेखा से नीचे (ईडब्ल्यूएस) कोटे के 4960 लोगों को मलोया में फ्लैट मिलने हैं। ये सभी फ्लैट ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के हैं। मोदी के हाथों चुनिंदा लोगों को फ्लैट्स की चाबी दिलाई जाएगी। रिहैबिलिटेशन स्कीम के तहत फ्लैट्स का कब्जा दिया जाएगा। बायोमीट्रिक सर्वे के बाद सभी लाभार्थियों के नाम पहले ही चुने जा चुके हैं। 2014 में ही ये फ्लैट तैयार हो गए थे, लेकिन सीवरेज लाइन और फायर फाइटिंग सिस्टम जैसे कामों की वजह से यह अलाट नहीं किए गए थे।

15 दिसंबर तक स्कूल हो जाएंगे कंप्लीट
विशेष सूत्रों की मानें तो 25 दिसंबर से पहले पीएम मोदी सिटी के लोगों को कई बड़ी सौगातें देने आ रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर हलचल तेज है। हॉल ही में पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मलोया और सारंगपुर का औचक दौरा करके वहां हो रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। मलोया में बन रहे दो स्कूलों के निर्माण कार्य में हो रही देरी के चलते कुछ शंकाए व्यक्त की जा रही थीं, लेकिन इस संदर्भ में प्रशासन के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने बताया कि वह 15 दिसंबर तक दोनों स्कूलों का निर्माण कार्य पूरा कर देंगे।

सांसद के कहने पर बढ़ी प्रोजेक्ट कास्ट
ट्रिब्यून चौक पर 1.5 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर लटका है। हालांकि, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ट्रिब्यून चौक पर बनने वाले फ्लाईओवर के लिए 250 करोड़ रुपये की जगह 386 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। मंत्रालय की ओर से पहले इस प्रोजेक्ट के लिए 250 करोड़ रुपये की मंजूर किए जा रहे थे, लेकिन चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के कहने पर अब मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट के लिए 386 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं।

वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के बनेंगे कोर्ट
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने हॉल ही में निरीक्षण के दौरान मलोया में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर अफसरों को आदेश दिया था कि यहां वॉलीबॉल और बास्केट बॉल के कोर्ट बनाए जाएं। इसके साथ ही यहां पर रहने आने वाले लोगों को खेल के प्रति जागरूक कैसे किया जाए, इस पर भी ध्यान देने को कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें