फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 को यहां हजारों लोगों को संबोधित करेंगे मोदी, शेड्यूल तय

Sat, 05 Sep 2015 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के कई राज्यों में रैली के बाद प्रधानमंत्री मोदी अब चंडीगढ़ में जनसभा करने जा रहे हैं। यहां वे हजारों लोगों को संबोधित करेंगे। 4 राज्यों से मोदी के समर्थक उन्हें सुनने के लिए आएंगे। गौरतलब है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रभारी चंडीगढ़ में मोदी की रैली कराना चाहते थे। इसके लिए उन्हें पत्र भी लिखा था।
विज्ञापन


मोदी की रैली सेक्टर 34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में होगी। यह रैली चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से आयोजित की जाएगी। ऐसे में रैली पर होने वाला खर्चा प्रशासन ही वहन करेगा। लेकिन भीड़ जुटाने का काम चंडीगढ़, हिमाचल, हरियाणा और पंजाब की भाजपा इकाइयां करेंगी।

चूंकि रैली का आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन कर रहा है इसलिए इसमें किसी राजनेता को भाषण नहीं होगा। मंच का संचालन भी प्रशासन की ओर से ही किया जाएगा।

फ्लैट अलॉटियों को चाबियां सौंपेंगे

रैली में पीएम मोदी के अलावा हरियाणा और पंजाब के सीएम भी भाषण देंगे। रैली के चलते मोदी के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। इसके चलते प्रधानमंत्री अब सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने नहीं जाएंगे।

इस आयोजन को टाल कर ही सेक्टर-34 में रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि चूंकि हाउसिंग प्रोजेक्ट का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है इसलिए प्रधानमंत्री का वहां का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

प्रशासन के अनुसार प्रोजेक्ट के कुछ अलॉटियों को रैली में प्रधानमंत्री फ्लैट की चाबियां सौंपेंगे। इसके बाद हाउसिंग बोर्ड अन्य अलॉटियों को सेक्टर-63 में चाबियां सौंपेगा।
विज्ञापन

ये रहेगा मोदी दौरे का कार्यक्रम

•भाजपा नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे और इसी दौरान वहां एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीजीआई में कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए जाएंगे।

यहां पर डिग्री बांटने के बाद सेक्टर-34 में रैली को संबोधित करने आएंगे। वहां मंच पर सांसद किरण खेर और भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को भी जगह दी जाएगी।

•रैली में ही पीएम फ्लैट के कुछ अलॉटियों को चाबी सौंपेंगे

•बादल और खट्टर भी करेंगे रैली को संबोधित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें