चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिमी को नेशनल अवाॅर्ड टू टीचर्स 2024 के लिए चुना है। यह कार्यक्रम में पांच सितंबर शिक्षक के दिवस के दिन दिल्ली के विज्ञान भवन में मनाया जाएगा।कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ही सभी टीचरों को सम्मानित करेंगी। डॉ. शिमी को शिक्षा के क्षेत्र में 20 वर्षों से भी अधिक समय का अनुभव है। उन्होंने अब तक के कार्यकाल में तीन किताबें और कई टेक्निकल रिपोर्ट्स लिखी हैं, जिनमें सोलर पावर्ड कैस्केडेड मल्टीलेवल इनवर्टर और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के पावर ग्रिड पर प्रभाव जैसे विषय शामिल हैं। शोध के क्षेत्रों में भी पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रो-मोबिलिटी, पावर क्वालिटी, एडवांस कंट्रोल थ्योरी और सॉफ्ट कंप्यूटिंग टेक्निक आदि शामिल हैं।