फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार दो राष्ट्रपति करेंगे एग्रोटेक का उद्घाटन, देखिए पूरा शेड्यूल

Fri, 18 Nov 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
pranab mukherjee - फोटो : PTI
विज्ञापन
कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया चंडीगढ़ में सीआईआई एग्रोटेक 2016 का आयोजन करेगा। पहली बार दो राष्ट्रपति इसका उद्घाटन करेंगे। चार दिवसीय एग्रोटेक का आगाज 19 नवंबर को परेड ग्राउंड में होगा। सीआईआई के वाइस प्रेसिडेंट और भारती एंटरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन राकेश भारती मित्तल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीस नवंबर को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी एग्रोटेक का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


जबकि, इजराइल के राष्ट्रपति रियूवन रिवलिन विशेष मेहमान होंगे। इस प्रीमियम खेती, तकनीकी व कारोबारी फेयर में 92 घरेलू और बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल होंगी। इस बार दुनिया केतेरह देश और 47 अंतरराष्ट्रीय कंपनियां यहां स्टॉल लगाएंगी। पंजाब और हरियाणा अंतरराष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी के मुख्य मेजबान होंगे। मध्य प्रदेश और गुजरात सहभागी राज्य होंगे।

इजराइल इस बार सहभागी देश है और कनाडा व जर्मनी फोकस देश हैं, ग्रेट ब्रिटेन गेस्ट कंट्री है। जबकि, केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय और खेती व फूड प्रोसेसिंग निर्यात विकास प्राधिकरण और वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय सहभागी मंत्रालय हैं। एस दौरान भारत में खेती व फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र के बढ़ते महत्व को उभारा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीआईआई एग्रो टेक के लिए विशेष थीम बिल्डिंग ग्लोबल कम्पीटिवनेस को अपनाया गया है। एग्रो टेक में खेती में तकनीक केउपयोग पर फोकस किया जाएगा। खेती में नए उभार पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। जर्मनी के साथ भी एक वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।

सीआईआई नार्दर्न रीजन चेयरपर्सन रुमझुम चटर्जी ने बताया कि इसके माध्यम से किसानों के लिए ऐसा मंच तैयार किया गया है, जिस पर वे उद्योगों केसाथ सहभागिता करते हुए खेती में नई तकनीक सीखने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। सीआईआई ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर केंद्रित परिचर्चा भी आयोजित की है।
विज्ञापन

कई कांफ्रेंस होंगी

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : ANI
सीआईआई एग्रोटेक के दौरान कई कांफ्रेंस आयोजित की जाएंगी। 19 को फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में संभावनाओं और खेती में डिजिटल पाथ-वे पर कांफ्रेंस होंगी। खेती में इंडो-कनाडा पार्टनरशिप पर सेशन भी होगा। बीस को किसान गोष्ठी के अलावा फूड सेफ्टी पर कांफ्रेंस होगी। 21 को महिला सशक्तीकरण पर सेशन होगा। 22 को किसान गोष्ठी आयोजित की जाएंगी।

कई दिग्गज होंगे शामिल
सीआईआई एग्रोटेक में सियासत, इंडस्ट्री, खेती से जुड़े कई दिग्गज शामिल होंगे। पंजाब सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, खेती मंत्री ओपी धनखड़, फोर्ब्स माशल केको-चेयरमैन डॉ. नौशाद फोर्ब्स, सीआईआई केडीजी चंद्रजीत बनर्जी, फोर्स मोटर्स केचेयरमैन डॉ. अभय फिरोदिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमडी डॉ. पवन गोयनका समेत कई विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें