। बच्चे मोक्ष का निरोगी कार्ड उसकी मां को सौंपते हुए राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राष्ट्रपति ने की तीन बड़ी परियोजनाओं की शुुरुआत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दौरान हरियाणा के लिए तीन बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सभागार में राष्ट्रपति ने अंत्योदय परिवारों के लिए निरोगी हरियाणा योजना का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने ई-टिकटिंग की शुुरुआत की और बटन दबाकर सिरसा मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया।
अंत्योदय परिवारों की अस्पतालों में होगी मुफ्त जांच
निरोगी योजना के तहत अंत्योदय परिवारों की व्यापक स्वास्थ्य जांच मुफ्त की जाएगी। पहले चरण में 1 लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवारों को लाभार्थियों के रूप में शामिल किया गया है। जबकि शेष आबादी को बाद के चरणों में कवर किया जाएगा।
ई-टिकटिंग शुरू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य
हरियाणा के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली की शुरुआत करने के साथ ही राष्ट्रपति को पहली टिकट के रूप में नेशनल ई-मोबिलिटी कार्ड की प्रतिकृति भेंट की गई। यह कार्ड मेट्रो, ई टिकटिंग प्रणाली की किसी भी राज्य की बस, आनलाइन पार्किंग सभी जगह मान्य होगा। सौ रुपये देकर यह कार्ड बनवाया जा सकेगा। इस योजना के शुरू होने क साथ ही हरियाणा ओपन लूप टिकटिंग प्रणाली लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। प्रारंभिक चरण में 6 डिपो चंडीगढ़, करनाल, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा में ई- टिकटिंग प्रणाली लागू होगी। शेष 18 डिपो में जनवरी 2023 के अंत तक इस परियोजना को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।
सिरसा को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात
राष्ट्रपति ने सिरसा में 21 एकड़ भूमि पर बनने वाले मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया। इस पर लगभग 1090 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस महाविद्यालय में 100 एमबीबीएस छात्रों का वार्षिक प्रवेश होगा और अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त 539 बिस्तरों का अस्पताल होगा।