फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाजा की तरह सुखना लेक पर भी ई-कार्ट चलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के प्लाजा की तर्ज पर सुखना लेक पर भी यूटी प्रशासन ई-कार्ट गाड़ी चलाने की तैयारी कर रहा है। इसका फायदा वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और उन लोगों को होगा, जिन्हें पैदल चलने में समस्या है। इसका कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। प्रत्येक ई-कार्ट में ड्राइवर समेत नौ लोगों के बैठने की सुविधा होगी। लेक के प्रवेश और बाहरी मार्ग पर यह कार्ट उपलब्ध रहेगी। ताकि कार्ट की सवारी करके लोग लेक पर एक से दूसरी जगह पहुंच सकें। प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा ने बताया कि वह सुखना लेक पर भी ई-कार्ट शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को मुफ्त सेवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें