गुजरात को पछाड़ने की तैयारी कर रहा हरियाणा
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में पढ़ी-लिखी पंचायतों को अस्तित्व में लाने के बाद सूबे के कृषि एवं पंचायत विकास मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ अब दुग्ध उत्पादन में गुजरात को पीछे छोड़ने की तैयारी में हैं। हरियाणा में इस समय दो करोड़ 37 लाख टन दूध का प्रतिदिन उत्पादन हो रहा है। जबकि पंजाब में यह उत्पादन 2 करोड़ 50 लाख टन है।
गुजरात का दूध का उत्पादन देश में सर्वाधिक 2 करोड़ 70 लाख टन है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को यह टारगेट दे दिया गया है कि अतिशीघ्र हरियाणा को दुग्ध उत्पादन में नंबर एक पर लाया जाए। अधिकारियों ने अपने प्रमोशन, सुविधाओं और भत्तों से संबंधित मुददे मंत्री के समाने उठाए हैं। जिसके बाद मंत्री ने यह आश्वासन दिया है कि टारगेट पूरा होते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।
यहां अमर उजाला कार्यालय में बातचीत में धनखड़ ने साफ किया है कि वर्तमान में देसी गाय का ए टू दूध हरियाणा सरकार वीटा के माध्यम से 60 रुपये किलो बेच रही है। आने वाले समय में यह दूध 100 रुपये किलो बिकेगा। दिल्ली में दूध की सप्लाई के साथ एनसीआर क्षेत्र में भी सप्लाई होगी। इंडियन आयल केसाथ हम करार कर रहे हैं। उनके कंपनी आउटलेट पर यह दूध रखा जाए। लक्ष्य यह है कि हरियाणा का दूध दूसरे प्रदेशाें में भी बिके, क्येांकि ए टू दूध में फैट कम होता है।