फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नागरिकों के साथ-साथ पशुओं को भी हीट वेव से बचाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आमजन के साथ-साथ पशुधन को भी हीट वेव से बचाने के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं। गर्मी व लू से बचाने के लिए पशुओं को दोपहर के समय बाहर व खेत में ले जाने से बचने के लिए अपील की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि आमजन के साथ-साथ पशुओं के पीने के पानी के लिए ट्यूबवेल आदि का भी प्रबंध किया जाए। मवेशियों की सुरक्षा के लिए हीटवेव एक्शन प्लान तैयार करें। गर्मी की स्थितियों के दौरान पशुओं में आने वाली बीमारियों के लक्षण व उससे बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करें। पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण का कार्य नियमित रूप से संचालित किया जाए और साथ ही केंद्रों पर आवश्यक दवाओं का भंडार सुनिश्चित हो। वहीं, पशु चिकित्सा विभाग की ओर से किसानों एवं पशु पालकों को सलाह दी गई है कि गर्मियों के दिनों में अपने पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए उचित उपाय और प्रबंधन करें। किसानों एवं पशुपालकों को सलाह दी गई कि अपने पशुओं के लिए आवास गृह, पशु शेड की व्यवस्था करें। दोपहर में पशुओं को छायादार वृक्षों के नीचे आराम कराएं, 45 डिग्री से अधिक तापमान होने पर पशुओं के आवास गृह की खिड़की, दरवाजों पर गीले पर्दे से बचाव करें। पशुओं के लिए दिन में 4-5 बार स्वच्छ एवं ठंडे जल की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें