जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में एडीसी विकास प्रवीन कुमार थिंद ने वीरवार को नगर निगम भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मीटिंग की। इसमें लोकसभा चुनावों के लिए पोलिंग स्टाफ की ड्यूटियां संबंधी रणनीति तैयार की गई।
थिंद ने अधिकारियों को हिदायत दी 21 जनवरी तक उन्हें अपने-अपने विभागों में काम करने सभी मुलाजिमों की जानकारी जिला चुनाव ऑफिस में देनी होगी। यह जानकारी उन्हें सीडी में फीड करके देनी पड़ेगी।
सीडी देते समय कवरिंग लेटर लगाया जाए। इसमें बताया जाए कि सीडी में दफ्तर या विभाग में काम करते सारे मुलाजिमों की जानकारी है। सीडी में स्टाफ का डॉटा, हर अधिकारी व मुलाजिम का ताजा फोन स्कैन करके लगाई जाए।
सीडी में इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी गई हैं। दफ्तरों में काम करने वाले दर्जा चार मुलाजिमों व फील्ड में काम करने वाले स्टाफ की जानकारी अलग से दी जाए।
साथ ही दफ्तरों में प्रयोग हो रही सरकारी गाड़ियों की किस्मों, मॉडल व उन पर तैनात ड्राइवरों का भी विवरण भी देना होगा। मीटिंग में गमाडा की एसीए नवजोत कौर, एसपी एसएस सिंह, एसडीएम मोहाली लखमीर सिंह, एसडीएम डेराबस्सी इंद्रजीत कौर, सहायक कमिश्नर अमरजीत बैंस, जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मेवा सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंटरी गुरजीत सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।