फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विस चुनाव की तैयारी, दो दिन के दौरे पर पहुंची ईसी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की एक टीम सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर चंडीगढ़ पहुंची। पहले दिन मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद आयोग ने मंडल आयुक्तों, रेंज आईजी, जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर चुनाव तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। आखिर में उन्होंने हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर और प्रशासनिक सचिवों के साथ भी अहम बैठक की।
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने राज्य पुलिस नोडल अधिकारी के साथ आयोग को चुनाव तैयारियों की जानकारी दी। आयोग मंगलवार को प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक करेगा और निगरानी के लिए उन्हें दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य में अक्तूबर के महीने में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। हरियाणा में 3 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। माना जा रहा है कि सितंबर के दूसरे हफ्ते में हरियाणा में चुनाव की घोषणा हो सकती है।

इनेलो का सुझाव : 80 साल के बुजुर्गों को मिले घर से वोट की सुविधा
इनेलो की तरफ से पीएसी के सदस्य पूर्व डीजीपी एमएस मलिक की अध्यक्षता में चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा चुनावों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। इनेलो ने 85 साल के बुजुर्गों को घर से वोट डालने की सुविधा को घटाकर उम्र 80 साल करने और बुजुर्गों, विकलांगों के लिए पोलिंग बूथ को उनके घर के नजदीक करने की की मांग रखी। ईवीएम पर अधिक बटन होने से ग्रामीण तबके के जो लोग पढ़े लिखे नहीं हैं, उनको ट्रेनिंग देकर जागरूक करने, सभी मतदाताओं को वोटिंग से पहले मतदाता सूची उपलब्ध करवाना। इसके साथ ही 17ए और 17सी जो कि पोलिंग और उसके बाद मतगणना के वोटों के मिलान में लाखों वोटों का अंतर आता है उसे ठीक करने और 25 सितंबर को जननायक देवीलाल के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले सम्मान दिवस रैली में होने वाले खर्चों को चुनावी खर्च से बाहर करने और रैली पर आचार संहिता के नियम लागू न करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें