चंडीगढ़। पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच की पूर्व संध्या पर आईपीएल फ़्रैंचाइजी पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों के साथ एक खास मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन हाइलैंड ग्रुप ने किया। इस मौके पर पंजाब किंग्स के खिलाड़ी निहाल वडेरा, प्रभसिमरन सिंह, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़ और मार्को जानसेन मौजूद रहे। कार्यक्रम में पारंपरिक ढोल की थाप पर खिलाड़ियों की शानदार एंट्री हुई। इसके बाद मंच पर खिलाड़ियों के साथ बातचीत, लाइव सवाल जवाब का सेशन और कल्चरल प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें भंगड़ा का प्रदर्शन और पंजाब किंग्स के एंथम की प्रस्तुति शामिल थी। इवेंट का मुख्य आकर्षण लीडरशिप का संबोधन और एक पैनल डिस्कशन रहा। संवाद