फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सूफी गौतम शाह की याद में हुई दुआ व पूजा, सभी धर्मों के लोग पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सूफी सेवा दल चंडीगढ़ की ओर से सूफी गौतम शाह के देहांत के 40वें दिन सेक्टर-38 में कार्यक्रम हुआ। इसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ व पूजा कराई गई। उनके मुर्शिद सूफी शिव शाह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोग पहुंचे। उपस्थित सूफियों ने बताया कि यह मातम की नहीं, बल्कि बरकत की महफिल थी। जहां सूफी गौतम शाह का जिक्र, सुकून और मोहब्बत के साथ उनकी रूहानी सफर के लिए नियाज अदा की गई। यह इसलिए किया गया था ताकि उनकी यादों को इज्जत और दुआओं की रोशनी मिले। इस मौके पर सूफी अखलाक, इमरान, पप्पू, फहीम अहमद, नितिन, गुरमीत, शिव प्रजापति, सूफी सेवा दल चंडीगढ़ के प्रधान राजेंद्र समेत कई लोग उपस्थित रहे। बता दें कि सूफी गौतम शाह एक वरिष्ठ सूफी और एस्ट्रोलॉजर थे। वह 25 जनवरी को इस दुनिया से चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें