पहले जुम्मे की नमाज अदा करते रोजेदार।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। माहे रमजान के पहले जुमे पर शुक्रवार को सेक्टर- 20 के जामा मस्जिद में नमाजियों ने अकीदत एहतराम के साथ नमाज अता की। इस दौरान नमाजियों ने अल्लाह से अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। नमाज के लिए पहले से तय समय पर अकीदतमंद मस्जिदों में जुट गए। इसके बाद नमाज पढ़कर अमन और चैन की दुआ मांगी। रमजान मुबारक में जुमे को सबसे ज्यादा तिलावत होती है। कोरोना महामारी के तीसरे लहर के बाद इस बार दी गई रिआयत में पहले अशरे के पहले जुमे पर मुस्लिम इलाके पूरी रात गुलजार दिख रहे हैं। पहले जुमे पर जामा मस्जिद समेत शहर के लगभग सभी मस्जिदों में काफी संख्या में भीड़ रही। रमजान माह शुरू होते ही मुस्लिम मोहल्लों में रौनक बनी हुई है। जुमे की नमाज के बाद लोगों ने खरीदारी भी की।