फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का सत्याग्रह: प्रताप सिंह बाजवा बोले- अपने मतभेदों को छोड़ भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी दल एकजुट हों

Sun, 26 Mar 2023 08:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ जवाबी कार्रवाई केवल इसलिए की गई है क्योंकि वह संसद के अंदर और बाहर वास्तविक मुद्दों को उठाते हैं और हाल ही में उन्होंने अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट जारी होने के बाद केंद्र की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया था।
विज्ञापन
प्रताप सिंह बाजवा। - फोटो : @Partap_Sbajwa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने के विरोध में पंजाब कांग्रेस कमेटी ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में सत्याग्रह किया। इस मौके पर पंजाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने देश के सभी विपक्षी राजनीतिक दलों को आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार के इस तरह के कठोर रवैये के खिलाफ मजबूती से खड़े हों।

विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि अगर भाजपा के अलोकतांत्रिक रुख के बाद सभी विपक्षी राजनीतिक दल एकजुट होने में विफल रहते हैं तो अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को भी इसी तरह के परिणाम भुगतने होंगे। सभी विपक्षी दलों के लिए कांग्रेस के साथ एकजुटता से खड़े होने और केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराने का यह आखिरी मौका है। लोकसभा में 542 सांसद हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार 160 लोग हत्या, अपहरण और जबरन वसूली समेत जघन्य अपराधों के आरोपों का सामना कर रहे हैं फिर भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

बाजवा ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ जवाबी कार्रवाई केवल इसलिए की गई है क्योंकि वह संसद के अंदर और बाहर वास्तविक मुद्दों को उठाते हैं और हाल ही में उन्होंने अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट जारी होने के बाद केंद्र की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया था। उन्होंने कहा कि भारत में सभी विपक्षी दलों को अपने अन्य राजनीतिक मतभेदों को पीछे छोड़कर ऐसे समय में एकता का प्रदर्शन करना चाहिए जब लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांत दांव पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें