फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीजीसी-11 में प्रदीप, 304 वाेट से दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (पीजीजीसी), सेक्टर-11 में छात्र परिषद चुनाव के दौरान सोमवार को मतदान को लेकर छात्रों में खासा उत्साह नजर आया। प्रदीप पोसवाल ने अध्यक्ष पद पर 304 वोट के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने राघव वसुजा को हराया। कॉलेज के गेट से लेकर परिसर के अंदर तक दिनभर चुनावी माहौल बना रहा। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से हाथ जोड़कर समर्थन और वोट की अपील करते दिखाई दिए। छात्र-छात्राओं की आवाजाही के बीच कैंपस में चुनावी हलचल बनी रही।
विज्ञापन

कॉलेज के विभिन्न हिस्सों में समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में छात्रों से संपर्क करते नजर आए। मतदान केंद्र की ओर बढ़ रहे छात्रों को प्रत्याशी और उनके समर्थक आखिरी समय तक अपनी बात समझाते और समर्थन मांगते रहे। मतदान के दौरान कैंपस पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा रहा।
विज्ञापन


बॉक्स
नतीजे एक नजर में
पद
विजेता
वोट
रनरअप
वोट
जीत का अंतर
अध्यक्ष
प्रदीप पोसवाल
1630
राघव वसुजा 1326
304
उपाध्यक्ष
हरसिमरन कौर
1400
शालिनी
947
453
सचिव अदितिका कैथ
1506
कनिष्का शर्मा
1376
130
संयुक्त सचिव
करण प्रताप सिंह
1554
जोबन मित्तल
1343
211
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें