फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूजीसी के दिशा निर्देशों के अनुसार अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित करने के केंद्रीय गृह मंत्रालय के फैसले के खिलाफ चंडीगढ़ के कांग्रेस भवन सेक्टर- 35 में एनएसयूआई पीयू क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। भूख हड़ताल के तीसरे दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा भी एनएसयूआई के भूख हड़ताल पर बैठे नेताओं को समर्थन करने के लिए पहुंचे। उन्होंने भूख हड़तालियों को हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगे जायज है। केंद्र सरकार इनकी मांगों को माने।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कहा कि यूजीसी के गाइड लाइन से विद्यार्थियों की जान का खतरा है। हर रोज कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। दूरदराज क्षेत्रों और प्रांतों के विद्यार्थी पीयू में पढ़ते हैं। कोई यूपी और बिहार सहित अन्य प्रांतों के हैं। ऐसे में कोरोना की चपेट में आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
पीयूसीएससी के उपाध्यक्ष राहुल कुमार और एनएसयूआई सोशल मीडिया के राष्ट्रीय चेयरमैन मनोज लुबाना ने बताया कि प्रदीप छाबड़ा के समर्थन से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह क्रमिक भूख हड़ताल मांगे माने जाने तक जारी रहेगा। वीरवार को राजकरण बैदवान और अतिंदरजीत भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें